5 Dariya News

लोगों का कल्याण, सामाजिक-आर्थिक उत्थान सरकार का प्रमुख उद्देश्य- मीर जुहूर अहमद

जेएंडके के विकास में मुफ्ती सईद के योगदान को याद किया

5 Dariya News

जम्मू 05-Jan-2017

वन, पर्यावरण, पशु एवं भेड़पालन तथा सहकारिता राज्य मंत्री मीर जुहूर अहमद ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के ढांचागत विकास के साथ तीनों संभागों से सम्बंधित लोगों के लिए सामाजिक-आर्थिक उत्थान को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। मंत्री ने यह बात आज पाम्पौर के टाउन हाल में भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही तथा कहा कि युवा राज्य के विकास एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याआंे से पूरी तरह अवगत है तथा सरकार से जनता को काफी आशाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठबंधन एजैंडे को पूरी तरह लागू करने के लिए वचनबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा राज्य के सुनिश्चित विकास के लिए दिये गये योगदान को याद करते हुए मीर जुहूर ने कहा कि वह एक मार्गदर्शी नेता थे जिन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास हेतु उनके द्वारा दिये गये योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पाम्पौर विधानसभा क्शेत्र के विकास कार्यो पर रोशनी डालते हुए मंत्री ने कहा कि विभिन्न लघु एवं बड़ी विकासीय परियोजनाऐं शुरू की गई है तथा इन स्कीमों के पूरा होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। समारोह के अवसर पर स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद की आत्मा की शांति के लिए विशेश प्रार्थना की गई। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भी मंत्री से भेंट कर उन्हंे पेश आ रही समस्याओं विशेशरूप से गलियांे एवं नालियों, कल्वर्ट तथा जलाने की लकड़ी जारी करने आदि की मांगों से अवगत करवाया। मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपुर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र हल किया जाएगा।