5 Dariya News

हनी सिंह का 'अंग्रेजी बीट' दीपिका का दीपिका पादुकोण गाना

5 Dariya News

मुंबई 07-Jan-2017

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जहां के तमाम सितारे हमेशा से ही अंग्रेजी धुनों पर नाचना पसंद करते हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन ऑफ हार्ट दीपिका पादुकोण को हनी सिंह का 'अंग्रेजी बीट' गाना हमेशा से भाता है। दीपिका से जुड़े एक खास सूत्र कहते हैं कि हनी सिंह का 'अंग्रेजी बीट' गाना उनकी फिल्म 'कॉकटेल' का ही गाना है जिसे वह सुनने की आदी हैं। 'कॉकटेल' फिल्म दीपिका के लिए खास मायने रखती है क्योंकि इस फिल्म ने दीपिका के करियर को एक नया मोड़ दिया।इस फिल्म के बाद दीपिका और हनी सिंह ने कई सुपर हिट गाने दिए जिसमें 'चेन्नई एक्सप्रेस' का 'लुंगी डांस', 'रेस 2' का 'पार्टी ऑन माइ माइंड' शामिल हैं। कुछ समय पहले दीपिका की 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की कोस्टार रूबी रोस ने अपने और दीपिका के डांस क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिसमें दोनों ही हनी सिंह के गाने 'लव डोज' पर थिरक रहे थे।