5 Dariya News

‘सुखबीर दी गप्प, आप दा सच’ मुहिम अधीन आम आदमी पार्टी ने मोहाली के आधे-अधूरे बस अड्डे पर किया प्रदर्शन

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 06-Jan-2017

सुखबीर दी गप्प, आप दा सच ’ मुहिम अधीन आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को मोहाली से आप उम्मीदवार नरिन्दर सिंह शेरगिल के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए शेरगिल ने कहा कि उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल अपनी सरकार की झूठी उपलब्धियों को दिखाने के लिए पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर अधूरे प्रौजेक्टों का उद्घाटन कर रहे हैं।शेरगिल ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल सूबे को कैलिफोर्निया बनाने के गप्प पर कार्य करते हवा में महल बना रहे हैं। इसी तरह ही पहले सुखबीर ने पंजाब में पानी वाली बसें चलाने की बात कही थी जिस को पूरा करने पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए, परंतु फिर भी यह प्रोजैक्ट फेल हो गया, क्यों जो पंजाब में पानी की बसें चलने के लिए जरुरी जल स्रोत ही नहीं हैं। अपनी जिद पूरी करने के लिए सुखबीर की तरफ से छोड़े फालतू पानी के कारण जीरा और मक्खू क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई थी।आप नेता ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की तरफ से मेहनत से कमाऐ पैसे को अपनी फौकी शोहरत के लिए उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहाली बस अड्डे को ड्रीम प्रोजैक्ट कह कर यहां आम लोगों की लाखों-करोड़ों रुपए का निवेश करवा चुका है, परंतु उनको अभी तक दुकानें और स्थान मुहैया नहीं करवाई गई। यहां तक कि इस अधूरे प्रोजैक्ट पर काम कर रही लेबर की दिहाड़ी भी अभी तक अदा नहीं की गई। गरीब मजदूर संबंधित ठेकेदारों के समक्ष अपनी दिहाड़ी के लिए भटक रहे हैं।शेरगिल ने कहा कि इस बात से मुनकर नहीं हुआ जा सकता कि इस प्रोजैक्ट के नाम पर लाखों -करोड़ों रुपए का कमीशन खाया गया हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस अधूरे प्रोजैक्ट की जांच करवाई जाएगी और इस के नाम पर जनता के पैसे को अपनी शोहरत के लिए उडाने का हिसाब-किताब जिम्मेदार नेताओं और आधिकारियों से लिया जाएगा।