5 Dariya News

मध्यप्रदेश के खेल प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से भेंट

5 दरिया न्यूज

शिमला 17-Nov-2013

राज्यपाल उर्मिला सिंह से आज मध्यप्रदेश खेल अकादमी के मुख्य कोच श्री रोशन लाल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। अकादमी के मुख्य कोच ने राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह का प्रतिनिधिमंडल सदस्यों तथा खिलाड़ियों से परिचय करवाते हुए बताया कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।राज्यपाल ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी अपने क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।