5 Dariya News

प्रकाशोत्सव पर अमित शाह ने दिल्ली गुरुद्वारे में मत्था टेका

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Jan-2017

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव (जयंती) पर यहां गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मत्था टेका। अमित शाह चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा गए जहां नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर का मुगल शासक औरंगजेब के आदेश से 11 नवंबर 1675 को सिर कलम किया गया था। शाह ने एक ट्वीट में कहा है, "मैं गुरु गोबिंद सिंह जी की देशभक्ति और बहादुरी को नमन करता हूं। वह साहस के महान प्रतीक हैं।" इस दौरान शाह के साथ दिल्ली भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश पार्टी मामलों के प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा महासचिव अनिल जैन और सचिव सरदार आर. पी. सिंह भी थे।