आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों का किया ऐलान
5 Dariya News
चंडीगढ़ 05-Jan-2017
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनावों के लिए वीरवार को तीन ओर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की यह सूची जारी होने से आम आदमी पार्टी की टिकटें बांटने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने उम्मीदवारों का ऐलान करते कहा कि सरबजोत सिंह धंजल अमृतसर पूर्वी, मनीष अग्रवाल अमृतसर उत्तरी और राजिन्दर कुमार अमृतसर केंद्रीय से पार्टी उम्मीदवार होंगे।