5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने जगदेव सिंह गरचा को पार्टी के पैंशनरज सैल का प्रमुख बनाया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-Jan-2017

आम आदमी पार्टी ने वीरवार को जगदेव सिंह गरचा को पार्टी के पैंशनर सैल के प्रमुख नियुक्त किया है। सुरिन्दर कौर और गुरविन्दर सिंह को सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया है, जबकि आत्मा सिंह और नाजर सिंह को क्रमवार उप प्रधान और महा सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मनजीत कौर घूमण और सुखदेव सिंह को विंग का सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अरविन्द केजरीवाल के साथ एक लम्बी बैठक के बाद नए अधिकारियों ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पैनशरों की भलाई के लिए तैयार की स्कीमों को अमलीजामा पहनाने के लिए तनदेही के साथ काम करेंगे।