5 Dariya News

पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. किरण बेदी ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-Jan-2017

पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. किरण बेदी ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और पुडुचेरी के प्रशासन और नई पहलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में उनके साथ विचार-विमर्श किया। डॉ. किरण बेदी ने उन्हें पुडुचेरी में अभी हाल में शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में  विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर का कार्यभार संभालने के बाद से स्वच्छता अभियान और अतिक्रमण विरोधी कार्य में हुई प्रगति का विशेष रूप से उल्लेख किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुडुचेरी में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कार्यक्रम शुरू करने के लिए डॉ. किरण बेदी से प्राप्त प्रस्ताव का उल्लेख किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह उनके प्रस्ताव को इसरो के अध्यक्ष प्रो. ए.एस. किरण कुमार को भेजेंगे और उनसे इस बारे में अनुवर्ती कार्यवाही करने और संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहेंगे।