5 Dariya News

कश्मीर में सेना की कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया

5 Dariya News

सोपोर 03-Jan-2017

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर की गई कार्रवाई में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सोमवार रात को हरितार तारजू गांव में सेना और पुलिस द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में अबू उमर खताब को मार गिराया गया। आतंकवादियों ने मंगलवार तड़के गोलीबारी शुरू कर दी और इनमें से एक की मौत हो गई।