5 Dariya News

बोले सो निहाल के जयकारों के बीच प्रकाशोत्सव नगर कीर्तन सिरसा में सम्पन्न

सरकार ने गुरू जी के प्रकाशोत्सव की अनदेखी कर भारी गलती की हैं - अभय चौटाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 01-Jan-2017

दशमपिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव को समर्पित महान नगर कीर्तन आज तीसरे दिन सिरसा में बोले सो निहाल के गगनभेदी नारों व सतनाम वाहेगुरू के जाप और श्री गुरू ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग के साथ सम्पन्न हुआ। सिरसा में नगर कीर्तन का स्वागत नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता, साध संगत तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व हजारों की संख्या में संगतों ने किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाते हुए सभी ने गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की और संगतो से गुरू जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।नगर कीर्तन की सिरसा पहुँचने पर प्रतिपक्ष नेता चौ० अभय सिंह चौटाला व अशोक अरोड़ा ने हजारों श्रद्धालुओं व इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत करने के बाद गुरूद्वारा तक वह नगर कीर्तन के साथ-साथ रहे। सिरसा के श्रद्धालुओं ने दर्जनों जगह यात्रा का फूलों की वर्षा कर बड़े उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। महिलाओं व बच्चों में देखते ही जोश बनता था पूरा शहर जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुजांयमान हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन यात्रा की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। तत्पश्चात नगर कीर्तन गुरूद्वारा दसवीं पतशाही पहुँचा जहां पर अखण्ड पाठ का भोग डाला गया और हजारों श्रद्धालुओं ने गुरू घर का लंगर प्रसाद ग्रहण करके गुरू महाराज का आर्शीवाद लिया नेता प्रतिपक्ष चौ० अभय सिंह चौटाला ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के जिला प्रधान प्रक ाश सिंह साहुवाला, सदस्य जगसीर सिंह मांगेआना, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह सिधू व निशान सिंह के साथ गुरूद्वारा में लंगर ग्रहण किया।

अभय सिंह चौटाला ने सरकार की आलोचना क रते हुए कहा कि सरकार ने गुरू गोबिन्द सिंह के जन्मदिवस की अनदेखी कर भारी गलती की हैं जबकि सरकार ने अन्य आयोजनों पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहा दिए। उन्होंने कहा कि इनेलो एक राजनीतिक दल ही नही अपितु अपनी धार्मिक व सामाजिक जिम्मेवारी भी निभाना जानता है। गुरू गोबिन्द सिंह जी ने अन्याय के विरूद संघर्ष किया व समाज की रक्षा की लेकिन सरकार ने ऐसे महापुरूष को भूलाकर समूचे समाज का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष चौ० अभय सिंह चौटाला गुरू गोबिन्द्र सिंंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर र्कीतन के दसवीं पातशाही गुरूद्वारा में समापन समारोह में सिखं संगत व श्रद्वालुओं को सम्बोधित कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि इनेलो ने अपने स्तर व गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सहयोग से गुरू गोबिन्द सिंह जी का प्रकाशोत्व मनाने का निर्णय लिया था जिसका नगर कीर्तन गुरूद्वारा नाड़ा साहब से 30 दिसंम्बर को आरम्भ होकर आज सिरसा पहुँचा। अन्त में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह साहुवाला ने आर्ई हुई संगत का आभार व्यक्त किया। इस यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष पदम जैन, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खन लाल सिंगला, रामचन्द्र कम्बोज, जाकिर हुस्सैन, नसीम अहमद, वेद नारंग, अनूप धानक, बलकौर सिंह, जसवीर सिंह जस्सा, तरसेम मिढ़ा, महावीर शर्मा, प्रदीप मैहता, डा. हरि सिंह भारी, डा. राधेश्याम, अशोक वर्मा,सीताराम बटनवाला, आत्मा राम सरपंच, बन्सी सचदेवा, कृष्ण गुम्बर, आत्म प्रकाश रोहिल्ला, जसपाल बेदी,सुशील कम्बोज, अमरजीत सिंह, चंद्रयश जैन, ओमप्रकाश शर्मा, मांगेराम ठेकेदार, कृष्ण ढाका, योगराज शर्मा, वेद वधवा, हरबेल सिंह खाजाखेड़ा सहित ने सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

इससे पहले गुरुद्वारा नाडा साहिब शुरू हुआ तीन दिवसीय नगर कीर्तन आज रतिया से चलकर फतेहाबाद में पहुंचा। फतेहाबाद पहुंचने पर समस्त साध संगत व इनेलो नेताओं, प्रो. रविंदर बलियाला, बलवान दौलतपुरिया, निशान सिंह सहित सभी विधायकों, सांसदों व नेताओं ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर साध संगत ने कीर्तन में आए लोगों को लंगर का प्रसाद बांटा व पंज प्यारों को सरोपे भेंट किए गए। यह नगर कीर्तन रतिया में गुरूद्वारा अंगीठा साहिब से अहरवां व अयाल्की होते हुए फतेहाबाद पहुंचा तथा बाद में दरियापुर होते हुए सिरसा पहुंचा। जहां पर नगर कीर्तन का अखण्ड पाठ का भोग डालकर समापन किया गया। इस अवसर पर बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से पूरा फतेहाबाद गुंजायमान हो गया।