अनिल बैजल दिल्ली के उपराज्यपाल बने
5 Dariya News
नई दिल्ली 31-Dec-2016
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अनिल बैजल ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.रोहिणी ने उपराज्यपाल कार्यालय में बैजल को शपथ दिलाई।बैजल 1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने नजीब जंग की जगह पद्भार संभाला है। जंग ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।बैजल अपने 37 वर्षो के लंबे करियर में केंद्रीय गृह सचिव, इंडियन एयरलाइंस के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा सचिव सहित कई उच्च पदों पर रहे।