5 Dariya News

जनरल दलबीर सिंह सेवानिवृत्त, सरकार को धन्यवाद दिया

5 Dariya News

नई दिल्ली 31-Dec-2016

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह 43 साल देश की सेवा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने सैन्य अभियानों के लिए सेना को 'पूरी छूट' देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। जनरल दलबीर सिंह के बाद जनरल बिपिन रावत सेना की कमान संभालेंगे।दलबीर सिंह ने नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद कहा, "43 साल देश की सेवा करने के बाद आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। मैं उन शहीदों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कुर्बानियां दी।"जनरल दलबीर ने पूर्व सैन्यकर्मियों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) देने के लिए भी सरकार को धन्यवाद दिया।दलबीर सिंह ने भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए कहा, "भारतीय सेना दुनिया की सबसे कुशल और मजबूत सेना है। हमारे नेता सक्षम हैं और जवान बहादुर हैं।"