5 Dariya News

जत्थेदार नागरा ने पनसीड के उप चेयरमैन के रूप में पद संभाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Dec-2016

सीनियर अकाली लीडर जत्थेदार राजिन्द्र सिंह नागरा ने आज दुआबे अकाली लीडरशिप की उपस्थिति में पनसीड के उप चेयरमैन के रूप में पद संभाला।जत्थेदार नागरा को बधाई देते हुये सेठ सतपाल मल्ल, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों, यूथ अकाली दल के दुआबा जोन के प्रधान  स. सरबजोत सिंह साबी और पूर्व कौंसलर स. गुरदीप सिंह नागरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का तह दिल से धन्यवाद किया जिन्होने जत्थेदार नागरा की पार्टी के प्रति सेवाओं को मान्यता देकर अहम जिम्मेवारी सौंपी। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि जत्थेदार नागरा ने लोगों के कल्याण के लिए पहले से भी अधिक मेहनत से अपनी भूमिका निभाएगें।इस दौरान मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये जत्थेदार नागरा ने पार्टी लीडरशिप को भरोसा दिलाया कि वह लोगों की अनथक सेवा को यकीनी बनाने के अतिरिक्त निम्र स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाएगें।इस अवसर पर पनसीड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एसके अैरी के अतिरिक्त श्री सुरिन्द्र सिंह, श्री मोहन सिंह सरपंच, श्री ओम प्रकाश भाटिया, श्री गुरचरन सिंह गिल्ल, श्री बलविन्द्र सिंह गिल्ल, श्री गोबिंद सिंह जस्सल, श्री परगट सिंह गाजीपुर , श्री सोहन लाल, श्री गुरविन्द्र सिंह कुक्कू और श्री सुनील कुमार सहित अकाली भाजपा नेता हाजिर थे।