शाम लाल चौधरी ने जलापूर्ति योजनाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 28-Dec-2016
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने जम्मू संभाग में विभिन्न योजनाओं के अतंर्गत विभाग की भौतिक एवं वितिय उपलब्धियों की समीक्षा के अलावा विभाग के कम्पनी बाग मिटिंग हाल में बजट सत्र से सम्बंधित मुद्दो पर चर्चा करने हेतु पीएचई विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव संजीव वर्मा, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के विŸा निदेशक महेश दास, पीएचई विभाग जम्मू के मुख्य अभियंता सुशील ऐमा तथा विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री ने अधिकारियों को अधिकारिक बैठकों में उपस्थित रहने तथा महत्वपूर्ण बैठको में उपस्थित न होने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।इसके अतिरिक्त मंत्री ने अधिकारियों को विधायकों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का सही उत्तर देने तथा उत्तर में किसी प्रकार की असहमति के लिए सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने विधायकों द्वारा उनके नीजि निर्वाचन क्शेत्रो मे उठाये गये मुददों पर विभाग द्वारा किये गये कार्यो की भी जानकारी ली।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को जनता की परिसम्पŸिायों को बनाने के लिए विभाग को अपनी भूमि देने वालों की एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश भी दिये तथा कहा कि इसे शीघ्र ही उनके कार्यालय में पेश किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्हें विभाग में रिक्तीयों की जानकारी पेश करने को भी कहा गया।मंत्री ने विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की राईजिंग मेनस से शीघ्र ही अवैध कनेक्शन हटाने के अलावा जम्मू में सरल जलापूर्ति के लिए पानी की पाइपों में लीकऐज की मुरम्मत के निर्देश दिये।जम्मू में नई जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण कार्यो की स्थिति की समीक्शा करते हुए मंत्री ने आर्थिक पुनः निर्माण एजैंसी (ईरा) द्वारा विभाग को सौंपे गये टयूबवैल की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री को यह जानकारी दी गई कि एजैंसी ने इस वर्श के दिसम्बर के अंत तक विभाग को 7 जलापूर्ति योजनाएं सौपने का वादा किया था जिसमें से अब तक केवल एक ही योजना को शुरू किया जा चुका है।सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता राजीव गंडोत्रा, रावि-तवी सिंचाई कम्पलेक्स के मुख्य अभियंता एच सी जेरथ तथा विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।सचिव ने अधिकारियों को नहरों से मलबे को निकालने के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि कृशि क्षेत्रों तक आसानी से पानी पहुंच सके।