5 Dariya News

मीर जहुर अहमद ने डाचीगाम शीप ब्रिडिंग फार्म का निरीक्षण किया

मंत्री ने संकर भेड़ को बढ़ावा देने की आवष्यकता पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 28-Dec-2016

वन, पर्यावरण पशु एवं भेड़ पालन, सहकारिता एवं मतस्य पालन राज्य मंत्री मीर जहुर अहमद ने राज्य में मांस एवं ऊन की जरूरत को पूरा करने के लिए संकर भेड़ को पालने की आवष्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर बल दिया कि वे राज्य में भेड़ पालन विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने के आदेश से उत्पादकों के मध्य संकर भेड़ को बढ़ावा देने के लिए नये और आधुनिक अवसरों को बहाल करें।  मंत्री ने आज श्रीनगर के शीप ब्रिडिंग फार्म डाचीगाम के दौरे के दौरान इस फार्म का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को भेड़ों की देखभाल के अलावा किसानों के मध्य संकर भेड़ को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने के दिशा निर्देश जारी किये।मीर जहुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नेतृत्व वाली सरकार राज्य में पशु, भेड़ पालन तथा कृशि क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत है, जिससे न केवल दूध, मांस, पोल्ट्री की अधिक से अधिक जरूरतं पूरी होंगी बल्कि इससे राज्यों के बाहर उत्पादन के आयात को बढावा मिलेगा जो राज्य के किसान समुदाय की आय को बढाने के लिए फायदेमंद होगा।

मंत्री ने कहा कि संकर भेड़ों एवं पशुओं की संख्या को बढ़ाने के लिए राज्य में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को शुरु एवं लागू करने जैसे विभिन्न आधुनिक कदमों को उठाया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से पशु एवं भेड़ों की संख्या के विकास के लिए उत्साह एवं समर्पणभाव से कार्य करने को कहा तथा कहा कि पशु एवं भेड़ उत्पादकों को जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ सुनिष्चित होगा।निरीक्षण के दौरान मंत्री को यह जानकारी दी गई कि शीप ब्रिडिंग फार्म ढाचीगाम में इस समय 500 मेरीनों भेड़े है तथा इस वर्श तैयार करने के लिए लगभग 68 रेमस क्षेत्रीय संस्थाओं को दी गई है।डाचीगाम नेशनल पार्क से शीप ब्रिडिंग फार्म डाचीगाम को स्थानातंरित करने से सम्बंधित स्थानीय लोगों की मांग पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार इस संदर्भ में पर्याप्त कदम उठायेगी तथा कहा कि विभिन्न विभागों के शीप भेड केन्द्रों में संकर भेड को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता रही है।इससे पूर्व मंत्री ने लारीबाल ट्राउन फिश फार्म का दौरा कर क्शेत्र की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने वन्य जीव डाचीगाम के प्रांतीय वन अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण भी किया।इसके उपरांत मंत्री ने भेड़ पालन, मछली पालन तथा वन्य जीव विभागों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित कर इन विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।