श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी : अभय चौटाला
नगर कीर्तन कार्यक्रम के प्रति लोगों में भारी जोश और उत्साह पाया जा रहा है : अशोक अरोड़ा
5 Dariya News
चंडीगढ़ 28-Dec-2016
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर इनेलो की ओर से शुरू किए जा रहे नगर कीर्तन कार्यक्रम की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और इस नगर कीर्तन कार्यक्रम के प्रति लोगों में भारी जोश और उत्साह पाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि पंचकूला जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब की पवित्र धरती से श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की छत्रछाया में शुरू होने वाले इस नगर कीर्तन कार्यक्रम के लिए पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और तीन दिवसीय नगर कीर्तन कार्यक्रम को श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनेलो के सभी जिला व हलका इकाइयों ने जहां-जहां से नगर कीर्तन गुजरेगा वहां पर संगतों के लिए जलपान व स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि नगर कीर्तन कार्यक्रम पंचकूला जिले के अलावा अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा सहित प्रदेश के अनेक जिलों से होकर पहली जनवरी को सिरसा में समापन होगा। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म की रक्षा और जुल्म ज्यादतियों के खिलाफ अपना सबकुछ कुर्बान करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की कुर्बानी के मुकाबले दूसरी ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सिरसा में 30 दिसम्बर को अखण्ड पाठ साहब प्रारंभ होगा और पहली जनवरी को नगर कीर्तन के समापन कार्यक्रम के अवसर पर अखण्ड पाठ साहब के भोग डाले जाएंगे और कीर्तन दरबार भी सजाया जाएगा।
इनेलो नेता ने कहा कि पंचकूला के गुरुद्वारा नाडा साहब से होकर 30 दिसम्बर को नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की छत्रछाया में प्रारंभ होगा और उसी दिन बरवाला, रायवाली, पिंजोखड़ा साहब, बलदेव नगर अम्बाला, अम्बाला छावनी, मोड़ा चौक अम्बाला से होते हुए शाहबाद बराड़ा चौक, मिरीपीरी खालसा स्कूल से पिपली होते हुए रात्रि विश्राम कुरुक्षेत्र में करेगा। इनेलो नेताओं ने बताया कि 31 दिसम्बर को नगर कीर्तन कुरुक्षेत्र से चलकर गुरुद्वारा साहब पेहवा, भागल (गुहला-चीका), सीवन, कैथल सीवन चौक, धनौरी वाया पाडला बरटा, धमतान साहब वाया गढ़ी रसीदां, टोहाना वाया कालवान, अक्कांवाली, कुल्लां, चीमो से नथवान होते हुए रात को रतिया पहुंचेगा। इनेलो नेताओं ने बताया कि पहली जनवरी को नगर कीर्तन सुबह रतिया से चलकर अहरवां, फतेहाबाद वाया यालकी, दरियापुर, डिंगमोड़ होते हुए वाया भावदीन अमरीतपुरा से सिरसा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र, रतिया व सिरसा में कीर्तन दरबार भी सजेंगे और इनेलो के सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद भी इस नगर कीर्तन में पूरे श्रद्धा व सम्मान के साथ शामिल होंगे। इनेलो नेताओं ने बताया कि जहां-जहां से नगर कीर्तन गुजरेगा वहां पर पार्टी की अलग-अलग जिला व हलका इकाइयों की जिम्मेदारी लगाई गई है जो कि स्थानीय स्तर पर सभी प्रबंधों व आयोजन की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।
इनेलो नेताओं ने बताया कि इस नगर कीर्तन कार्यक्रम के आयोजन के लिए जसविंदर संधू की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी के अन्य सदस्यों में रतिया के विधायक प्रो. रविंद्र सिंह बलियाला, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह, गुहला के पूर्व विधायक बूटा सिंह, एसजीपीसी के हरियाणा से सदस्य अमीर सिंह रसीदां व जगसीर सिंह मांगेआणा, सिरसा गुरुद्वारा साहब के प्रधान प्रकाश सिंह, कैथल से बचन सिंह माजरी, कुरुक्षेत्र से बूटासिंह लूखी, यमुनानगर से युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष गुरविंदर तेजली, बलविंदर सिंह भूना, कुलदीप सिंह मुल्तानी, भूपेंद्र सिंह गुहला, बिक्कर सिंह हड़ौली रतिया, इंद्रजीत सिंह गुराया नीलोखड़ी, गुरदेव सिंह रम्बा इंद्री, कंवर जीत सिंह प्रिंस करनाल, हरि सिंह असंध, ओंकार सिंह अम्बाला छावनी, मक्खन सिंह लबाणा अम्बाला, इंद्रजीत सिंह बड़ैच पंचकूला, सरपंच अमरजीत सिंह पंचकूला, जगीरसिंह कम्बोज शाहबाद, देवेंद्र पाल सिंह कुरुक्षेत्र, सतनाम सिंह पट्टी कुरुक्षेत्र, ज्ञान सिंह चावला करनाल, सुरेंद्र सिंह वैदवाला सिरसा, जोध सिह वालिया फरीदाबाद, लक्की सिंह रोहतक, नौनिहाल सिंह व गुरमेल सिंह नारनौल के अलावा कंवलजीत सिंह अजराणा कुरुक्षेत्र भी शामिल है।