5 Dariya News

नीतीश कुमार ने राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास का किया उद्घाटन

5 Dariya News

पटना (बिहार) 27-Dec-2016

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाल लीला गुरुद्वारा पटना साहिब में राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बाल लीला गुरुद्वारा में मत्था टेका तथा बिहार के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की तरफ से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।राजा फतेहचंद मैनी यात्री निवास के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने तख्त हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका तथा गुरुद्वारा परिसर में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित 350 वें प्रकाशोत्सव के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।इस मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।