5 Dariya News

क्रीमिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछी : व्लादिमीर पुतिन

5 Dariya News

मॉस्को 28-Dec-2016

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की गैस पाइपलाइन प्रणाली में विस्तार कर इसे क्रीमिया तक बढ़ा दिया है। क्रीमिया में इस प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से वहां के लोगों को निर्बाध गैस की आपूर्ति हो सकेगी।पुतिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कदम क्रीमिया के विकास का एक महत्वपूर्ण परिणाम है।पुतिन ने कहा कि अगले दो वर्षो में दो बिजली संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों की बिजली की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।प्राकृतिक गैस पाइपलाइन की लंबाई 358.7 किलोमीटर ैह।