डॉ. जितेन्द्र सिंह ने पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का शिलान्यास किया
5 Dariya News
जम्मू 27-Dec-2016
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासए प्रधानमंत्री कार्यालयए कार्मिकए लोक शिकायत और पेंशनए परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डॉण् जितेन्द्र सिंह ने आज ब्लॉक बाउंड्री कठुआ से बौरा तक की पीएमजीएसवाई सड़क का नींव पत्थर रखा। 13 बस्तियों की करीबन 3000 की आबादी को जोड़ने वाली 14ण्20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 16ण्92 करोड रुण् की अनुमानित राषि के साथ किया जाएगा। जनसभा को सम्बोधित करते हुए डॉण् जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने जम्मू कष्मीर में सड़क सम्पर्क परिदृश्य को बेहतर बनाने पर विशेश बल दिया है जिसके लिए पीएमजीएसवाई योजना के 10वें चरण के लिए 3600 करोड़ रुण् की राशि मंजूर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कठुआ जिले में योजना के तहत 405 करोड रुण् की अनुमानित राशि के साथ कुल 73 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि कठुआ जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए बायो टेकनालोजीए पार्कए सीड प्रोसैसिंग युनिट जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में गत 2 वर्शो में 850 करोड़ रुण् की राशि से सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि कीड़ियां गडयाल पुलए जथाना पुलए पंडोरी पुलए दयाला चक्क तथा बसोहली सड़कों का चौडीकरण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैंए जिससे लोगों की सड़क सम्पर्क की परेशानियां दूर होंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सीमापार से गोलाबारी के दौरान सीमावर्ती परिवारों को स्थानातरित करने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए हीरानगर तहसील में 5 मरले के प्लाट के लिए 81 कनाल भूमि की निशानदेही की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सीमापार से गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ाकर 5 लाख रुण् किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीओके रिफूजियों के लिए 200 करोड रुण् के पैकेज की घोशणा एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे पूर्व कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया ने कठुआ जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए केन्द्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कठुआ जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना जैसे ऐतिहासिक निर्णय से जिले के शिक्षा प्रोफाइल पर दीर्घकालिक प्रभाव होगा।पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता पीण्एलण् भूशणए कठुआ के डीडीसी रोमेश कुमारए कठुआ के एसएसपी पवन परिहारए कठुआ के एएसपी खलील पोसवाल तथा अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी एवं लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।