5 Dariya News

शी जिनपिंग का पार्टी नियामक प्रणाली की मजबूती पर जोर

5 Dariya News

बीजिंग 25-Dec-2016

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पार्टी के भीतर नियमन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी ने कहा कि पार्टी के नियमों में सुधार एक दीर्घकालीन और मौलिक रणनीति है, जिससे पार्टी में सुशासन को हासिल किया जा सकता है।शी ने इस दौरान पार्टी की दीर्घकालिक स्थिरता पर भी जोर दिया। शी ने कहा कि पार्टी की दीर्घकालिक स्थिरता से देश के कानून के नियमों को बनाए रखा जा सकता है और इसे सत्ता आधारित पार्टी सुशासन के साथ समेकित किया जा सकता है।