लुधियाना सिटीजन कौंसिल ने जरूरतमंद 75 बच्चों को वितरित किए गर्म कम्बल
5 Dariya News (अजय पाहवा /धर्मपाल मेनरा)
लुधियाना 22-Dec-2016
लुधियाना सिटीजन कौंसिल की और से बहादुर के रोड़, दाना मंडी स्थित ज्ञान अंजन अकादमी में झुग्गी-झोपडिय़ो में रहने वाले बच्चों को डा. कुलविन्द्र मिन्हास द्वारा मुफत शिक्षा दी जा रही है। जिसको देखते हुए कौंसिल के चेयरमैन दर्शन अरोड़ा की अगवाई में 75 बच्चों को गर्म कम्बल बांटे गए। दर्शन अरोड़ा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनको काबिल बनाना सराहनीय कदम है जो सबके लिए एक प्रेरणास्रोत है।आई.एस. खन्ना व राकेश कपूर ने कहा कि कौंसिल की और चलाई मुहिम के तहत 1 हजार जरूरतमंदों को गर्म कम्बल बांटने की मुहिम के तहत बांटे जा रहे है।डा. कुलविन्द्र मिन्हास ने संस्था के आए पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों को गर्म कम्बल देना बड़े ही सौभाग्य की बात है। इस मौके पर 3 साल की बच्ची ने धार्मिक शब्द का गायन करके सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर राकेश कपूर, जगदीश आनन्द, अजिन्द्र सिंह सोढ़ी, आई.एस.खन्ना, भीमसेन छाबड़ा, अजय सिद्वू, रजनीश धवन, सुनील जसूजा, नरेश कुमार गुप्ता, त्रिपता रानी, इन्द्रजीत नागपाल, राकेश शरीफ, गुरबचन सिंह, कवंल वालिया, हरभजन सिंह, अवतार सिंह, टी.पी.भल्ला, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।