5 Dariya News

इंडो ग्लोबल के प्रिंसीपल डा एस पी आहुजा को मिला ग्रीन थिकर्ज अवार्ड 2016

मैनेजमेंट की दुनिया में बेहतरीन योगदान के लिए किया सम्मानित

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 22-Dec-2016

इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस के मैनेजमेंट व टैक्नोलाजी परिसर के प्रिंसीपल डा एस पी आहुजा को ग्रीन थिकर्ज अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया है। डा आहुजा को यह सम्मान मैनेजमेंट की दुनिया में बेहतरीन योगदान देने के लिए दिया गया है। चंडीगढ़ के एनआईटीटीटीआर व ग्रीन थिकर्ज सोसाईटी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में डा आहुजा को यह सम्मान प्रदान किया गया। डा आहुजा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही हम किसी भी क्षेत्र से संबंध रखते हों उस क्षेत्र के विकासा व खोज में कुछ नया करना चाहिए। बेशक तजुर्बे से न सिर्फ नई खोज की जा सकती है बल्कि तरीके के भी नए रास्ते निकलते हैं।इस अवसर पर इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला व सीईओ मानव सिंगला ने डा आहुजा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बेेहद गर्व की बात है कि इंडो ग्लोबल गु्रप में डा आहुजा जैसे अध्यापक छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। चेयरमैन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडो ग्लोबल गु्रप में छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा देने के साथ साथ अध्यापकों को भी अप टू डेट रहने के लिए हर तरह का प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाता है ता कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे सकें।