5 Dariya News

आप 'बेबी बॉय' : अनिल माधव दवे

5 Dariya News

भोपाल 20-Dec-2016

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा मध्यप्रदेश में वर्ष 2018 में होने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे ने तंज कसते हुए कहा कि 'आप बेबी बॉय' है। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वन मेला-2016 का उद्घाटन करने आए दवे से मंगलवार को संवाददाताओं ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अगला विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "आप बेबी बॉय है।"ज्ञात हो कि राज्य में बीते 13 वर्षों से भाजपा सत्ता में है। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे कांग्रेस से होता है। राज्य में कोई तीसरा दल या तीसरा मोर्चा नहीं है जो इन दोनों दलों का मुकाबला करते हुए जगह बना सके। तीसरे दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभर रही है। यह पार्टी दिल्ली में नरेंद्र मोदी के रहते भाजपा को हाशिए पर डालकर और 15 साल तक सत्तारूढ़ कांग्रेस को '0' पर लाकर सत्ता पर काबिज है। पंजाब और गोवा के चुनाव में भी उतर चुकी है।