5 Dariya News

आशमां इंटरनेशनल स्कूल में विरसा बैनर के नीचे सालाना समागम का आयोजन

मलवयी गिद्दा, भांगड़ा , गिद्दे समेत पंजाब के संस्कृति की पेशकारी की

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 18-Dec-2016

आशमां इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 70 का वार्षिक समागम सालाना समागम पंजाब के अमीर संस्कृति के नाम करते हुए विरसा बैनर नीचे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों का उत्साह देखने योग्य था। इस रंगारंग प्रोग्राम की शुरुआत  मुख्य मेहमान बलबीर सिंह ढोल, डी पी आई स्कूल पंजाब और चेयरमैन जेएस केसर द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई।  इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रभू वंदना के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई। उसके बाद एक के बाद एक बच्चों द्वारा कई प्रोग्राम पेश किए गए।  स्कूल की प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट साँझा करते हुए भविष्य के लक्ष्य उपस्थित मेहमानों के साथ सांझे किये। छोटे छोटे विद्यार्थियों ने मलवई गिद्दे का प्रोग्राम पेश करके माहौल को खूबसूरत बना दिया।मुख्य मेहमान बलबीर सिंह ढोल ने छोटे छोटे बच्चों द्वारा की गई खूबसूरत प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की। उन्होंने समूह विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों व सभ्याचारक गतीविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।   अंत में मुख्य मेहमान बलबीर सिंह ढोल और चेयरमैन केसर द्वारा विभिन्न गतीविधियों में विजयी रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।