5 Dariya News

रावत थल सेना और धनोआ वायुसेना के नए प्रमुख होंगे

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Dec-2016

लेफ्टिनेंट बिपिन रावत थल सेना और एयर मार्शल बी.एस. धनोआ वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। सरकार ने शनिवार को इसकी घोषणा की। ये दोनों क्रमश: जनरल दलबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल अरूप राहा का स्थान लेंगे। दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।