5 Dariya News

सीरिया, दक्षिण सूडान, जलवायु परिवर्तन बड़ी चिताएं : बान की-मून

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र 17-Dec-2016

बान की-मून ने बतौर संयुक्त राष्ट्र महासचिव अपने 10 साल के कार्यकाल के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व निकाय के लिए काम करने के दौरान सीरिया में छिड़ा गृहयुद्ध, दक्षिण सूडान में बिगड़ती स्थिति और जलवायु परिवर्तन उनकी प्रमुख चिंताओं में शामिल थीं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने पहले वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "अलेप्पो अब नरक का पर्याय बन गया है।"सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने सशस्त्र संघर्ष का रूप ले लिया, जिसके बाद मार्च 2001 में सीरिया में गृहयुद्ध छिड़ गया। इस बीच उन्होंने कहा कि वह बारीकी से दक्षिण सूडान में बिगड़ती स्थिती पर नजर बनाए हुए हैं। बान के लिए तीसरी सबसे बड़ी चिंता का विषय है जलवायु परिवर्तन। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विश्व संगठन जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के पीछे वैश्विक रुख व गति को समर्थन जारी रखेगा।