5 Dariya News

सुखबीर सिंह बादल द्वारा 5624 पुलिस कर्मचारियों की तरक्की

पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक छुटटी का फैसला , भर्ती होने वाले हर सिपाही कम से कम सब इंस्पैक्टर रैंक तो होगा सेवामुक्त

5 Dariya News

जांलधर 15-Dec-2016

उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब पुलिस कर्मचारियों को सेवाकाल दौरान उत्साही माहौल मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नये सेवा नियम बनाये जा रहे है जिस तहत विभाग में भर्ती होने वाले हर सिपाही कम से कम सब इंस्पेक्टर रैंक से सेवा मुक्त होगेँ।आज यहां पीएपी कम्पलैक्स में पंजाब पुलिस के तरक्की लेने वाले 5624 कर्मचारियों के पिपिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नये सेवा नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि हर भर्ती होने वाला सिपाही निश्चित समय के पड़ावों अनुसार तरक्की का हकदार बन सके।स. बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को दूर दराज के जिलों में डियूटी के लिए जाने और आने वाली मुश्किलों के हल के लिए जांलधर, अमृतसर, बठिंडा व पटियाला में पक्की बैरकां का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस जवानों द्वारा की ई मंाग अनुसार  स. बादल ने मौके पर ही पंजाब पुलिस मुखी श्री सुरेश अरोड़ा को हिदायत की है कि पुलिस कर्मचारियों की सप्ताहिक छुटटी तय करने के लिए उपबंध शीघ्र बनाये जाए। स. बादल ने ऐलान किया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की सुविधा के लिए खोली गई कंटीनों से मिलने वाले सामान पर 14.5 वैेट को घटाकर 5.5 किया जाएगाज जोकि सीमा सुरक्षा बल की कंटीनों से भी कम होगा।

उन्होने अपने संबोधन कहा कि पंजाब पुलिस को नये हथियार व अन्य साजो सामान उपलब्ध करवाने के लिए पहले ही 100 करोड़ रूपये रिलीज कि ये जा चुके है उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस के कल्याण फंड के गृह विभाग द्वारा 23 करोड़ रूपये रिलीज किये गये है। उन्होने इस अवसर पर पंजाब आमर्ड पुलिस कम्पलैक्स में बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए दो करोड़ देने की घोषणा भी की। उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी । उन्होने यह भी कहा कि शीघ्र ही मामलों की जांच के लिए अलग पुलिस सैल कार्य करना शुरू कर देगा जिससे पुलिस विभाग की कारगुजारी ओर बेहतर हो जाएगी।उन्होने यह भी कहा कि प्रति वर्ष विभाग के बेहतर कारगुजारी करने वाले 25 कर्मचारियों का चयन करके प्रशंसा पत्र , नकद ईनाम व तरक्की दी जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा 4188 सिपाही व हवलदारों को एएसआई व 173 एएसआई को सब इंस्पेैक्टर के स्टार लगाये गये।पंजाब पुलिस मुख्य श्री सुरेश अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों को बेहतर सुविधाए देने , डियूटी दौरान खाने व ठहरने के बेहतर पं्रबध, कर्मचारियों के कल्याण के लिए फंडों की ओर मजबूती व अन्य पहलूओं पर संजीदगी से कार्य चल रहा है जिस के कारण विभाग की कारगुजारी ओर बढिय़ा होगी। इस अवसर पर एडीजीपी श्री दिनकर गुप्ता, एडीजीपी श्री संजीव कालड़ा, आईजी श्री अरूणपाल सिंह, डिप्टी श्री कमल किशोर यादव , पुलिस कमीशनर श्री अर्पित शुक्ला व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।