5 Dariya News

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Dec-2016

संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने एक समाचार पत्र की क्लिपिंग दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में समाचार पत्रों की क्लिपिंग दिखाने को लेकर चेतावनी दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों की नारेबाजी जारी रही, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।