5 Dariya News

अमरेंदर सिंह को भी बरबाद कर देंगे दलबदलु - दलजीत सिंह चीमा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Dec-2016

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरेंदर सिंह दलबदलुओं के बूते कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके यही फैसले कांग्रेस के लिए आखिरी कील साबित होंगे। कांग्रेस के साथ साथ दलबदलु अमरेंदर को भी बरबाद कर देंगे। यह कहना राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा का है। उन्होंने कहा है कि अमरेंदर सिंह अपनी पार्टी के निष्ठ साथियों की राय को नजरअंदाज कर दूसरे दलों को छोड़ कर आए नेताओं पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि असल में अमरेंदर इस मुगालते में हैं कि दूसरे दलों के तिरस्कारे नेता कांग्रेस की डूबती नैय्या को बचा लेंगे। यह जानते बूझते कि दूसरे दलों ने जिन नेताओं को खुद बाहर का रास्ता दिखाया हो उनसे कोई बड़ी उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। यह स्थिति तब है जबकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने परगट सिंह, सरवण सिंह फिल्लौर, इंदरबीर सिंह बुलारिया और यहां तक कि नवजोत कौर की नामजदगी का कड़ा एतराज किया है। 

अपने वफादार सैनिकों की सलाह को दरकिनार कर अमरेंदर इन नकारा नेताओं को सिर्फ इसलिए तरजीह दे रहे हैं कि वह उन्हें खुद लालच देकर लाए हैं। इन नेताओं को टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी में छिड़ी अंदरूनी जंग ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में भी देरी कर दी है। अमरेंदर को लगता है कि टिकट नहीं देने पर उनके यह पंछी गायब हो जाएंगे और यही लोग पार्टी में अमरेंदर का वजूद बचा सकते हैं। असल में अमरेंदर अपने इन कृपापात्रों को अपना कर्णधार समझते हैं। चीमा ने कहा कि अमरेंदर यह भूल रहे हैं कि जिन दलों ने इन नेताओं को पाला पोसा उन्हें छोडऩे में जिन्हें कुल भी नहीं लगे वह कुछ पलों के प्यार को महज टिकट नहीं मिलने पर नहीं ठुकराएंगे इसकी क्या गारंटी है। चीमा ने कहा कि यही नेता अवसर आने पर अपना रंग दिखाने में देर नहीं करेंगे। अमरेंदर जब आज अपनी ही टोली को संभाल नहीं पा रहे हैं तो वह अपने उधारी के पुत्रों को कैसे संभाल सकते हैं।