पर्यटन मंत्री ने राज्यपाल से भेंट की
5 दरिया न्यूज (अभिनव सूरी)
जम्मू 14-Nov-2013
पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर ने आज राज्यपाल श्री एन. एन. वोहरा से राजभवन में भेंट की।बैठक के दौरान श्री मीर ने राज्यपाल को पर्यटन विभाग द्वारा गत वर्श राज्य के तीनों संभागों में पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कुदरती सुंदरता के बेहतर रखरखाव एवं संरक्षण पर बल दिया तथा प्रभावशाली ढंग से यातायात व्यवस्था को लागू करने, पुलों एवं सडकों का बेहतर रखरखाव, कूडा कर्कट को नश्ट करने, एवं डेªनेज सिस्टम पर भी विशेश ध्यान देने के लिए कहा। श्री मीर ने कहा कि विभाग सम्बंधित मुददों पर संवेदनशील हैतथा प्रत्येक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था हेतु बेहतर पग उठाये जा रहे हैं।