अरविंद केजरीवाल को गेहूं व धान की तरह कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल के बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नही- प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल द्वारा रायकोट विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन
5 Dariya News (अजय पाहवा)
हलवारा (लुधियाना) 10-Dec-2016
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि दिल्ली के मु यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के बारे में ज्ञान से बिल्कुल अंजान है और गेहूं व धान की तरह वह पंजाब विरोधी कांग्रेस और पंजाब हितैषी शिअद के बीच अंतर नही जानते।आज यहां रायकोट विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल के कांग्रेस और अकाली दल के बीच समझौते का बेतुका बयान यह साबित करता है कि ना तो उनको राज्य के भूगौल संबधी और ना ही राज्य की राजनीति संबंधी प्रारभिंक ज्ञान है उन्होने कहा कि प्रत्येक पंजाबी को पता है कि कांग्रेस पंजाब और शिअद की विरोधी जमात है। उस के साथ किसी भी प्रकार का समझौता सोच से परे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के सामाजिक, आर्थिक , राजनीतिक और यहां तक की धार्मिक मामलों में अनावश्यक दखल अंदाजी करके पंजाब को बर्वाद कर दिया। जिससे कोई भी पंजाबी इस पार्टी को इन पापों के लिए माफ नही कर सकता।
उन्होने कहा कि जहां तक अकाली दल का प्रश्र है तो अकाली दल ने हमेशा कांग्रेस के जबर जुल्म के साथ लोहा लिया है। जिस कारण अकाली नेताओं को बार बार जेल जाना पड़ा है इसके विपरीत उन्होने कहा कि केजरीवाल स्वयं पहली बार दिल्ली के मु यमंत्री कांग्रेस के समर्थन से बने थे। उन्होने कहा कि केजरीवाल ऐसे बेबुनियाद बयानों द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है पंरतु पंजाब के सूझबान लोग इस बात से भलीभांति अवगत है कि आप पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है।एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले से देश को बहुत लाभ मिलेगा। यह फैसला देश के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया बड़ा फैसला। उन्होने कहा कि शुरूवाती कठिनाईयों के बावजूद इस फैसले से देश में से काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने में बड़ा लाभ मिलेगा।इससे पहले गांव सुधार, हलवारा, बडंदी और रायकोट में संगत दर्शनों को संबोधन करते हुये मु यमंत्री ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के नेता झूठे नारो और झूठे वायदो से राज्य के लोगों को गुमराह करके सत्ता प्राप्त करना चाहते है।
उन्होने कहा कि यह दोनों पार्टियां कुप्रचार द्वारा सत्ता प्राप्त करने का सपना देख रही है। पंरतु पंजाब के लोग कभी भी इन पंजाब विरोधी मनसूबों को सफल नही होने देगें। मु यमंत्री ने कहा कि इन दोनों पार्टियों को पंजाब के हितों के साथ कोई भी सरोकार नही है और यह केवल सत्ता के लिए बड़ी बड़ी बाते कर रहे है।उन्होने कहा कि ना तो आप पार्टी और ना ही कांग्रेस को पंजाब के लोगों के साथ किसी प्रकार की कोई सहानुभूति और यह दोनो पार्टिया राज्य की सत्ता हासिल करके पंजाब को लूटना चाहती है उन्होने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने अभी तक पंजाब के हितों के लिए कोई लड़ाई नही लड़ी है जबकि शिअद ने हमेशा ही पंजाब और इसके लोगों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये मु यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पंजाब विरोधी रही है और पंजाब इसकी राजधानी और क्षेत्र में दरियाई पानी को छिनने के कांग्रेस पार्टी ने अपने पंजाब विरोधी रवैये का जीता जागता सबूत दिया है उन्होने कहा कि कांग्रेस ने सिक्खों के पावन तीर्थ श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाकर और 1984 में देश के कई हिस्सों में बेगुनाह लोगों का कत्लेआम करके पंजाब और विशेष रूप से सिक्ख विरोधी होने का सबूत दिया है।आप पार्टी पर तीखा हमला करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी कांग्रेस के पंजाब विरोधी नक्षे कदम पर चलते हुये पंजाबियों और सिक्खों के साथ द्रोह कमा रही है।
उन्होने कहा कि गुरूद्वारा शीशगंज साहिब में प्याऊ को तोड़कर, दिल्ली के स्कूलों मे पंजाबी की पढाई बंद करके और दिल्ली में बैसाखी की छुटटी बंद करके आप पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के नक्षे कदम पर चलते हुये पंजाबियों और सिक्खों का नुकसान करने पर उतारू है। उन्होने कहा कि एसवाईएल के मुददे पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब विरोधी स्टैड लेकर आप पार्टी ने पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।इससे पहले पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल और पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का हल्का रायकोट में संगत दर्शन करने पर धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि इससे क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास में और तेजी आएगी। इस अवसर पर स. बादल द्वारा गांव बरमी में सरकारी स्कूल का उदघाटन भी किया गया। जबकि गांव तुगल में नहर के पुल और गांव सुधार में अ बेडकर भवन के भी नींव पत्थर भी रखे गये।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पूर्व विधायक स. रणजीत सिंह तलवंडी मु यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव श्री कुमार अमित डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस, डीआईजी श्री एसके कालिया, डिप्टी कमीशनर रवि भगत मु य प्रशासक गलाडा श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़ और सीनियर सुपरिडैंट आफ पुलिस श्री उपिन्द्र जीत सिंह घु मन आदि उपस्थित थे।