5 Dariya News

'ये है मोहब्बतें' मेरा दूसरा घर है : दिव्यांका त्रिपाठी

5 Dariya News

मुंबई 09-Dec-2016

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। धारावाहिक की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है कि वह इसमें अपने प्रत्येक दृश्यों का आनंद लेती हैं और अब इसे वह अपना दूसरा घर मानने लगी हैं। इस धारावाहिक में दिव्यांका, इशिता भल्ला की भूमिका में हैं।दिव्यांका ने कहा, "इशिता अब एक घरेलू नाम बन गया है। मैंने समय के साथ-साथ कई लुक बदले हैं। चट्टान से कूदना या व्हील चेयर पर चलना। अस्ट्रेलिया जाना या पानी में मगरमच्छ से लड़ना। सभी कुछ मुझे बहुत पसंद आया और मैंने सभी दृश्यों का आनंद लिया।"उन्होंने, "यह शो मेरे लिए खास है क्योंकि मुझे मेरे जीवन साथी विवेक दहिया भी यहीं से मिले। सभी लोग और यह पूरा सेट मेरे लिए दूसरे घर जैसा है।"इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। इसी के साथ दिव्यांका ने वर्ष 2013 से अपनी यात्रा शुरू की। इसमें अनिता हस्सानंदनी और करण पटेल भी प्रमुख भूमिका में हैं।'ये है मोहब्बतें' की पूरी टीम ने गुरुवार को पंजाबी स्टाइल में शो के 1000 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया।