5 Dariya News

सीरिया के अलेप्पो में हवाई हमलों में 12 की मौत

5 Dariya News

दमिश्क 08-Dec-2016

उत्तरी सीरिया के अलेप्पो में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में विद्रोहियों के रॉकेट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, पश्मिची अलेप्पो के मेसोलम, माशारका, मार्टिनी और अजामीयाह में रॉकेट दागे गए।सीरियाई सेना ने पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले 80 फीसदी हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है।सेना ने दो सप्ताह पहले पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। यह अलेप्पो के पूर्वी भागों को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त कराने के अभियान का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में पूर्वी अलेप्पो से 30,000 से अधिक लोग सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों की ओर चले गए हैं। विद्रोहियों ने 2012 में पूर्वी अलेप्पो पर कब्जा कर लिया था।