मलूका द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल खेलों में पहली तीन पोजीशन लेने वाले खिलाड़ियों को 25 अतिरिक्त अंक देने की घोषणा
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 14-Nov-2013
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को ओर उत्साहित करने के लिए राज्य स्तर की स्कूल खेलों में से पहली तीन पोजिशने लेने वाले खिलाड़ियों को 15 अतिरिक्त अंक ओर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्कूलों में से पहली तीन पोजिशने लेने वाले खिलाड़ियों को पच्चीस अंक अतिरिक्त देने का फैसला किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि महाराष्ट्र और गोवा राज्य के तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी वर्ष 2013-14 के सत्र से राज्य स्तर के पहली तीन पोजिशने हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को 15 अंक और राष्ट्रीय/ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब को खेलों में अग्रणीय बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों तहत ही स्कली स्तर से यह फैसला लागू किया गया है। स. मलूका ने कहा कि खिलाड़ियों का होंसला बढाने के लिए जहां राज्य सरकार द्वारा नगद ईनाम और विजेता खिलाड़ियों को नौकरियां दी जा रही हैं वहीं शिक्षा विभाग द्वारा भी स्कूली स्तर से खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करने की तरफ प्रयास किया जा रहा है और इससे राज्य के समस्त सरकारी स्कलों में खेलों को अनिवार्य विषय के तौर पर लागू किया जा रहा हे।