5 Dariya News

सोहन सिंह ठंडल द्वारा कलाकारों को भड़काऊ शब्दावली वाले गीतों से परहेज करने की अपील

कहा 'अशलील, शराब एवं हथियारों की नुमाईश वाले गीतों का नई पीढ़ी पर पड़ रहा है बुरा असर

5 Dariya News

चंडीगढ़ 06-Dec-2016

सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने पंजाब के गायकों को एक अपील करते हुये अपने गीतों द्वारा पंजाब की सांस्कृतिक असल तस्वीर पेश करने के लिए कहा। बठिंडा जिले में गत् दिवस एक विवाह के समागम में घटित हृदयभेदक घटना जिसमें एक कलाकार लड़की की गोली लगने के कारण मौत हो गयी थी, का जिक्र करते हुये स. ठंडल ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि हमारे विवाहों की संस्कृति समूची ही बदल गई है। लोग अब शराब, अशलील एवं हथियारों की नुमाइश को प्रमुखता देने लगे हुये हैं जिसका परिणाम जहां पंजाब की संस्कृति की गलत तस्वीर पेश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ ऐसी दुखदायी घटनांए घटित होती हैं। स. ठंडल ने कहा कि कलाकारों की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह गीतों में शराब, अशलीलता और हथियारों के प्रयोग को उत्साहित ना करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि गीत संगीत का प्रत्येक व्यक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ता है और विशेषकर नवयुवा पीढ़ी इनका बहुत असर कबूलती है। भड़काऊ गीतों से नवयुवा भी गलत रास्ते पड़त हैं। उन्होंने गायकों के साथ गीतकारों को भी अपील की कि वह पंजाब के अमीर विरसे, संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों की तर्जमानी करते गीतों की रचना करें।