5 Dariya News

दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे से भाजपा के पलटने पर आप बिफरी

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Dec-2016

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के नए अध्यक्ष के दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर पटल जाने की तीव्र निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इस पर अपना रुख साफ करने को कहा। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी को राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे देश के संघीय स्वरूप के लिए समस्या हो सकती है। आप के दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा, भाजपा नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह इस बयान की अनदेखी कर रहा है .. और क्या वे इस सबसे बड़े राजनीतिक पलटाव से सहमत हैं? आप ने भाजपा के बहुत सारे साहसी नेताओं को याद किया, जिन्होंने दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देने की वकालत की है। पांडेय ने सवाल किया, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर कालका दास तक, साहिब सिंह वर्मा, मदन लाल खुराना, एल.के. आडवाणी.. सभी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। क्या वे सब झूठ बोल रहे थे?