5 Dariya News

स्पेन में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

5 Dariya News

मैड्रिड 05-Dec-2016

मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो वयस्कों और दो बच्चों की मौत हो गई। विमान ने क्वोत्रो वियेंटोस से पुर्तगाल के कासकेस के लिए रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजे उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 20 मिनट के भीतर ही विमान स्पेन के कनाडा रियल लियोनेसा में गिर गया।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक गड़रिये ने बचाव सेवाओं को विमान हादसे की सूचना दी।हालांकि, बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन वे कुछ भी नहीं कर पाए। दुर्घटना के दो घंटे तक विमान में लगी आग नहीं बुझ पाई थी।अभी पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के समय मौसम खराब था और नीचे बादलों के साथ ही बारिश भी हो रही थी। विशेषज्ञ दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।