5 Dariya News

अदालतों में बढ़ रहे हमलों पर आवाज-ए-हिन्दुस्तान ने हाईकोर्टं के मुख्य न्यायधीश को कारवाई के लिए भेजा मेल

पत्र को जनहित याचिका मान कार्रंवाई की मांग

5 Dariya News

अम्बाला 03-Dec-2016

आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की उन्होंने बीते शुक्रवार को अम्बाला की अदालत में गवाह पर कातिलाना हमले के बाद आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्यान्यायधीश को पत्र भेज हरियाणा के गृह सचिव व डीजीपी को हरियाणा की अदालतों में सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश हाईकोर्ट को देने की मांग की और के हरियाणा के डीजीपी व हरियाणा के गृह सचिव को उनके पत्र पर नोटिस जारी करने की भी मांग की क्योंकि यह मामला अदालतों, जजों,वकीलों, आमजनों की सुरक्षा का है स शांडिल्य ने पत्र में मुख्य न्यायधीश से मांग की उनके पत्र को जनहित याचिका (पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन) ट्रीट करते हुए हरियाणा के डीजीपी व हरियाणा के गृह सचिव को प्रदेश के एडवोकेट जनरल के माध्यम से उन्हें कोर्ट में पेश होकर हरियाणा की अदालतों की सुरक्षा का ब्यौरा मंगवाया जाए और साथ ही अम्बाला की इंस्पेक्टिंग जज को भी आप निर्देश दें की वह अम्बाला अदालत में हुए हमले की रिपोर्ट जिला व सत्र न्यायधीश से मंगवाकर उसको भी जनहित याचिका से जोड़कर कारवाई करें ताकि भविष्य में एंटी-सोशल व एंटी नेशनल तत्व अदालत में आकर किसी भी अदालत में जजों,वकीलों,आमजनों की जानमाल का नुकसान न कर सके। इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर, जसमीत  सिह जस्सी, केसर सिंह, लखविंद्र सिंह साधापुर, सुरेश शर्मा आदि मौजद थे । आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हाई कोर्ट को भेजे मेल में मांग की गई कि मामला संवेदनशील है इसलिए हरियाणा की अदालतों में हो रहे हमलो पर डीजीपी व गृहसचिव को नोटिस जारी किया जाए।