5 Dariya News

अशरफ गनी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात

5 Dariya News

अमृतसर 04-Dec-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच यहां रविवार को हार्ट ऑफ एशिया मंत्री स्तरीय सम्मेलन शुरू होने से पहले द्विपक्षीय मुलाकात हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, "हार्ट ऑफ एशिया मंत्री स्तरीय (सम्मेलन) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत।"मोदी और गनी संयुक्त रूप से हार्ट ऑफ एशिया के मंत्रालयी विचार विमर्श सत्र का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 14 देशों के आठ से भी अधिक विदेश मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।