भल्ला ने लोगो की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर बल दिया
5 दरिया न्यूज (अभिनव सूरी)
जम्मू 13-Nov-2013
आवास एवं बागवानी मंत्री रमन भल्ला ने जम्मू नगर निगम शहरी पर्यावरण इंजीनियरिगं विभाग (यूईईडी) पीएचई एवं पीडीडी से कहा कि राज्य के प्रत्येक भाग में लोगो को बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।मंत्री ने यह बात आज सम्बंधित विभागो के अधिकारियों के साथ त्रिकुटानगर बाहुफोर्ट, कासिमनगर, माशा मुहल्ला, बाजीगर बस्ती एवं गोरखा नगर में चालु विकासीय कार्यो की प्रगति का जायजा लेते हुए कही।जेएमसी आयुक्त श्री किरण बातल, पीएचई मुख्य अभियंता के के गुप्ता, जेकेएचडी के एमडी राम लाल शर्मा के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी मंत्री के साथ थे। मंत्री ने जीएमसी से कहा कि गोरखा नगर एवं कासिम नगर में समुदाय हाल एवं रास्तो को आधुनिक रूप देने सम्बंधी कार्यो को समय पर पूरा करें तथा सफाई व्यवस्था के साथ गलियों एवं नालियों का भी सुधार करें। बाहुफोर्ट में पेयजल आपूर्ति में बेहतरी लाने पर मंत्री ने पीएचई से कहा कि वे क्शेत्र में एक अतिरिक्त टयूबवैल की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करें ।श्री भल्ला ने यूईईडी से कहा कि नालियों के साथ कल्वर्ट की ऊचंाई पर्याप्त मात्रा में रखें ताकि उन पर अतिक्रमण न किया जा सके। उन्होंने जीएमसी आयुक्त से कहा कि किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्ट्रीट लाईट को कार्यशील बनायें । उन्होंने कहा कि माता काली मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को क्शेत्र मे स्ट्रीट लाईट सही तरह से न चलने पर काफी परेशानी होती है।