5 Dariya News

विशाल भारद्वाज-गुलजार की जोड़ी से नई चीज सीखी : सुखविंदर सिंह

5 Dariya News

मुंबई 02-Dec-2016

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'रंगून' में आवाज देने वाले गायक सुखविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने विशाल-भारद्वाज की जोड़ी से काफी कुछ सीखा है। 'रंगून' के सभी गीतों के बोल गुलजार ने लिखे हैं। सुखविंदर ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म के का संगीत विशाल-गुलजार की जोड़ी की देन है। मैं उनके साथ जब भी काम करता हूं कुछ नया सीखता हूं। उन दोनों के साथ मैं काफी लंबे समय से काम कर रहा हूं।"गायक ने कहा, "हमने 'ओमकारा' से साथ में काम करना शुरू किया था और उनके साथ काम करने की सबसे अच्छी बात थी बेहतरीन गीत और नई चीजें सीखना।"

'छैय्या छैय्या' गीत से रातोंरात सुर्खियां बटोरने वाले गायक सुखविंदर को 1999 में सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उन्हें अपने गीत 'बिस्मिल बिस्मिल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। 'रंगून' फिल्म के गीतों के बारे में सुखविंदर ने कहा, "मैं इस बारे में आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन मैंने इस फिल्म में पांच गीत गाए हैं और हर गीत एक-दूसरे से अलग है।"कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'रंगून' अगले साल 24 फरवरी को रिलीज हो सकती है।