5 Dariya News

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू कर सेना की मौजूदगी में खुदवाई जाए नहर-अशोक अरोड़ा

इनेलो 23 फरवरी को पंजाब जाकर खोदेगी एसवाईएल नहर- इनेलो प्रदेशाध्यक्ष

5 Dariya News

भिवानी 26-Nov-2016

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा पंजाब में पीएम मोदी द्वारा एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलाने की बजाय पाक का पानी पंजाब को दिलाने की बात कह कर जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पीएम, केजरीवाल, कांग्रेस व भाजपा एसवाईएल पर नोटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो ने एसवाईएल को लेकर अकाली दल से राजनीतिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं और 23 फरवरी को पंजाब जाकर इनेलो खुद नहर खुदाई का काम करेगी। अशोक अरोड़ा ने नहर खुदाई के दौरान टकराव होने की संभावना पर कहा कि सर्वोच्च न्यायलय के फैसले अनुसार ये केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है और केंद्र को चाहिए कि वो टकराव से पहले पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू कर सेना के माध्यम से नहर खोदने का काम करे। साथ ही हरियाणा के भाजपा व कांग्रेस नेताओं को अपने पार्र्टी प्रमुखों से मिलकर पंजाब में एसवाईएल नहर का विरोध करने वाले और इस्तीफे देने वाले अपनी पार्टी के नेताओं को पार्टी से निकलवाने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नहर खुदाई के लिए जनता के सहयोग के लिए इनेलो जनसभाएं करेगी, जिसकी शुरुआत एक दिसंबर से तोशाम से अभय चौटाला करेंगे।इनेलो प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को भिवानी में इनेलो के हल्का प्रभारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्ष एवं हलका अध्यक्षों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को एसवाईएल के मुद्दे पर एक दिसम्बर से शुरू होने वाले जनजागरण अभियान की रूपरेखा तैयार करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा के किसानों के साथ-साथ जनता की संजीवनी है। किरण चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर चुटकी लेते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि यदि कांग्रेस के लोगों की मंशा साफ होती तो पूर्व में केंद्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, उस दौरान ये लोग कहां थे? कांग्रेसी लोग  केवल जनता को बहका सकते हैं, करना इनके बस की बात नहीं। डा.केसी बांगड़ ने कहा कि इनेलो 28 नवंबर को कांग्रेस के समर्थन में नहीं, बल्कि नोटबंदी से होने वाली परेशानी को लेकर जनाआक्रोश दिवस मनाएगी। बैठक में सभी हलकों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए, जिसमें भिवानी कैप्टन इंद्रसिंह पूर्व सांसद, बवानीखेड़ा विधायक बलवान दौलतपुरिया, लोहारू  डा.केसी बांगड़, बाढड़ा रामफल कुण्डू, दादरी सुरेंद्र दहिया व तोशाम में पूर्णसिंह डाबड़ा शामिल हैं। जोकि एक दिसम्बर से नेता प्रतिपक्ष की ओर से शुरू किए जाने वाले जनजागरण अभियान की तैयारियों के संबंध में लोगों से जनसंपर्क करेंगे। अशोक अरोड़ा ने भिवानी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांव को जान से  मारने की धमकी भरे पत्र पर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील लांबा, विधायक राजदीप फौगाट, औमप्रकाश गोरा, कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, रणबीर मंदौला, कमला रानी, निर्मला सर्राफ, कुलवंत कोंटिया,जितेंद्र शर्मा, विजय पंचगांव, उमेद गौरीपुर, जगदीश धनाना, महेंद्र शास्त्री व राजू मेहरा भी मौजूद थे।