भगवंत मान की जमानत ज़ब्त होगी-सुखबीर सिंह बादल
एस वाई एल का मुद्दा समाप्, किसान जमीन सींच सकते हैं-उप-सुखबीर सिंह बादल
5 Dariya News
फत्तुवाला (जलालाबाद) 23-Nov-2016
जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी द्वाा भगवंत मान को चुनाव लड़ाने संबंधी पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि इस क्षेत्र के लोग भगवंत मान की जमानत ज़ब्त कराकर उसे घर भेज देंगे। उन्होंने कहा कि व्यर्थ व झूठे वादों के सहारे आम आदमी पार्टी पंजाब वासियों को अब मूर्ख नहीं बना सकती और उनकी सियासी चालों और झूठ लोगों के सामने आ चुके हैं और पंजाब विधान सभा चुनावों दौरान भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी को पंजाब में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।यहां संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान अपने सम्बोधन में उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार भी पंजाब में सत्ता संभालेगी और पंजाब के लोगों की सेवा करेगी। उन्होंने एलान किया कि 2017 के चुनाव जीतने के बाद पंजाब के गांवों को श्ाहरों जैसा विकसित किया जाएगा और पक्की गलीयां-नालियों समेत पक्की फिरनियां बनाकर सीवरेज सिस्टम को सुचारू किया जाएगा।
बाद में हुई प्रैस कॉन्फ्रैंस के अवसर पत्रकारों द्वारा एस वाई एल संबंधी पूछे गए प्रश्रों का सवाल देते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त हो चुका है और पंजाब सरकार ने नहर की जमीन मालिक किसानों को वापिस कर दी है तथा अब किसान अपनी जमीनों की सिंचाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के लिए भलाई विशेष तौर पर किसानों का सदैव ही डटकर साथ दिया है और अब भी मुख्यमंत्री समेत अकाली भाजपा सरकार ने प्रण किया है एस वाई एल बनाने की ना तो कभी आवश्यकता थी ना ही है और यह नहर बनने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और पानी पंजाब की जान है तथा पानी का एक बूंद भी बाहरी राज्यों को देने के लिए पंजाब के पास फालतू नही है।बैंस भाईयों, परगट सिंह तथा नवजोत सिद्धू वाली आवाज़-ए-पंजाब पार्टी के बिखर जाने संबंधी पूछे एक प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि असल में इस पार्टी का पहले से ही कोई अस्तित्व नही था और इसके 'स्वयं बने नेताओं को पंजाब के लोग करारी हार देंगे।
संगत दर्शन के दौरान स. बादल ने घोषणा की कि जलालाबाद क्षेत्र के जिन योग्य परिवारों के पास गैस कुनेक्शन नही है उनको आगामी 10 दिनों के दौरान गैस कुनेक्शन जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही स. बादल ने कहा कि जलालाबाद क्षेत्र की आगामी माह में संपूर्ण कायाकल्प कर दी जायेगी और इस क्षेत्र में सभी सुविधांए लोगों को दी जायेंगी। संगत दर्शन के दौरान जलालाबाद की 25 गांवों की पंचायतों को विकास ग्रांटे जारी की गई। इस अवसर पर उन्होंने 10 करोड़ की लागत से 10 गांवों के वॉटर वक्र्स प्रौजेक्टों का उद्घाटन किया और गांव वासियों द्वारा बताई समस्याओं तथा मांगों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ स. सतिंदर जीत सिंह मंटा क्षेत्र इंचार्ज जलालाबाद, उपायुक्त श्रीमती ईशा कालिया, डी आई जी फिरोज़पुर रेंज श्री आर एस खटड़ा, विशेष प्रधान सचिव स. मनवेश सिंह सिद्धू, जिला पुलिस मुखी श्री नरेंद्र भार्गव, स. प्रकाश सिंह भट्टी, श्री दविंदर सिंह बब्बल, स. गुरपाल सिंह गरेवाल, श्री ओम प्रकाश के अतिरिक्त प्रमुख नेता तथा अधिकारी उपस्थित थे।