5 Dariya News

शिक्षा मंत्री ने 26 मृतक कर्मचारियों के वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे

जे बी टी से मास्टर कॉडर की पदोन्नति के रहते 63 अध्यापकों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे

5 Dariya News

एस ए एस नगर(मोहाली) 23-Nov-2016

शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज सरकाकरी मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल फेज़ 3 बी 1 में शिक्षा विभाग के मृतक कर्मचारियों के 26 वारिसों को नियुक्ति पत्र बांटे। डा.चीमा ने विभाग द्वारा नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के साथ उनकी पसंद अनुसार स्टेशन मौके पर ही अलाट किए।डा.चीमा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते कहा कि उनके पारिवारिक सदस्यों की कमी को पूरा किया जाना मुश्किल है पर विभाग ने नीति अनुसार उन्हें नौकरी देकर अपना फजऱ् निभाया है। उन्होंने नए कर्मचारियें को तनदेही के साथ कार्य करने की बात करते कहा कि यदि किसी किस्म की कोई परेशानी  पेश आती है तो वह उच्चाधिकारियों को मिल सकते हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त हुए अध्यापकों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह चाहे ओर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते थे पर पारिवारिक मज़बूरियों कारण आज ज्वाइन करना पड़ा। उन्होंने समूह कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि यदि वह शिक्षा विभाग में रहते हुए ओर उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं ताकि उन्हें विभाग द्वारा पूरा साथ दिया जाएगा।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने जे बी टी से मास्टर कॉडर में पदोन्नति के रहते केसों को सम्पूर्ण करते 63 अध्यापकों को पदोन्नत करते हुए मास्टर कॉडर के नियुक्ति पत्र भी सौंपे।  डा.चीमा ने कहा कि विभाग द्वारा भर्ती के इलावा बड़े स्तर पर पदोन्नतियां की गई हैं और आज रहते केसों को भी सम्पूर्ण करते 63 अध्यापकों को जे बी टी से मास्टर कॉडर के रूप में पदोन्नति के नियुक्ति पत्र सौंपे।