5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र को नई औद्योगिक नीति तहत बड़ी रियायतें-फिल्लौर

पंजाब घरेलू पर्यटन में गोवा और हिमाचल से आगे

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 13-Nov-2013

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन को ओर विकसित करने के लिए कई ठोस प्रयत्न किये जा रहे है जिसकी प्रोढ़ता इंडिया टूरिज्म-2012 द्वारा जारी किये आंकड़े है। इन आकड़ों के तहत पंजाब घरेलू पर्यटन में गोवा और हिमाचल से आगे है। पंजाब में वर्ष 2012 दौरान घरेलू सैलानियों की राज्य में कुल आबादी का 68.8 प्रतिशत था।इस संबधी जानकारी देते हुये पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री सरवन सिंह फिल्लोर ने बताया कि राज्य में सैलानियें की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पंजाब में 2009 में घरेलू सैलानियों की संख्या 54 लाख थी जो वर्ष 2012 में बढ़कर 191 लाख हो गई उन्होने बताया कि इस वर्ष घरेलू और विदेशी सैलानियों संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

उन्होने बताया कि पंजाब में वर्ष 2012 दौरान कुल 1.43 लाख विदेशी सेलानी आए थे और इस वर्ष यह संख्या काफी बढ़ने की संभावना है। श्री फिल्लौर ने कहा कि पंजाब सरकारकी पालिसी सैलानियों को आकर्षित करने वाली है और सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य में पर्यटन को ओर उत्साहित करने के लिए पर्यटन क्षेत्र को कई नई रियायतें  दी जा रही हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि देश में पर्यटन क्षेत्र में नौकरियां पैदा करने में भी पंजाब देश में दूसरे नम्बर पर है।श्री फिल्लौर ने कहा कि राज्य में पर्यटन उद्योग को साथ जुड़े कई कारोबारों, आतिथ्य, यातायात, हस्तकला आदि को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हं। पर्यटन क्षेत्र का अह्म अंग होटल कारोबार को सरकार द्वारा औद्योगिक नीति के तहत उद्योग का दर्जा दिया गया है।