5 Dariya News

सिविल, मिल्ट्री लाईजल कांफ्रैन्स की अध्यक्षता

उमर ने भारतीय सेना की भूमिका की सराहना की,सिविल-मिल्ट्री लाईजन की मजबूती की आवष्यकता पर बल दिया

5 दरिया न्यूज

जम्मू 12-Nov-2013

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देश एंव लोगों की अंदरूनी एवं वैरूनी चुनौतियों के संरक्शण  के अतिरिक्त मौसमी एवं अन्य चुनौतियों के लिए निभाई जा रही भारतीय सेना की भूमिका की प्रशंसा की। नगरोटा के निकट सिविल-मिल्ट्री लाईजन काफंरैन्स की अध्यक्शता करते हुए मुख्यमंत्री ने सिविल-मिल्ट्री लाईजन की भविष्य मजबूती पर बल दिया ताकि सम्बंधित मुददों का तेजी से समाधान हो सके।बैठक में मानव कल्याण, राहत राशि, डिमाईनिंग क्शेत्र, सडकों का निर्माण, भूमि अधिग्रहन, ढांचागत विकास, एंव वित्तीय सहायता में बढोतरी तथा टैक्स राहत पूर्व सैनिकों के लिए जिन्होंने दुसरे विश्व युद्व में भागेदारी की है से सम्बंधित विभिन्न मुददों पर चर्चा की।उमर ने कहा कि  सिविल-मिल्ट्री लाईजन सम्मेलन सभी मुददे जो सिविल-मिल्ट्री प्रशासन से सम्बधित हैं हेतु बेहतर उपाये करने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने वित्तीय सहायता 1500 से 3000 प्रतिमाह भागेदारियों एवं उनकी विधवाओं जिन्होंने दुसरे विश्व युद्व में भागेदारी की है के हक में बढाने के लिए कहा। 

मुख्यंमत्री ने सेना द्वारा प्रभावित नागरिकों को समानांतर अनुदान एवं हैशल फ्री सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की भी निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्शता में विभिन्न भूमि सम्बंधी केसों को देखने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री श्री ताराचंद, वित्त आयुक्त राजस्व डां. अरूण कुमार, पुलिस महानिदेशक जेएंडके अशोक प्रसाद, प्रिंसिपल सचिव योजना एवं विकास श्री बी.आर. शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव श्री बी.बी. व्यास, प्रिंसिपल सचिव गृह श्री सुरेश कुमार, प्रिंसिपल सचिव पर्यटन श्री अटल डूल्लू, चीफ वाईल्ड लाईफ वार्डन श्री ऐ.के. सिंह, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेशन व श्री अभय कुमार, मंडलायुक्त जम्मू श्री शांत मनु, मंडलायुक्त कश्मीर श्री शैलेंद्र कुमार तथा अन्य सम्बंधित वरिश्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।