5 Dariya News

राज्यपाल द्वारा अलंकरण समारोह में 25 पदक प्रदान

5 दरिया न्यूज

शिमला 13-Nov-2013

राज्यपाल उर्मिला सिंह ने आज यहां राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य सरकार के 24 अधिकारियों को पदक तथा एक जीवन रक्षा पदक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सीता राम मरढ़ी को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री दलजीत सिंह, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्री आर.एस.नेगी, एच.एच.सी. श्री रमेश कुमार, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्रीमती पुनीता भारद्वाज, जुन्गा स्थित प्रथम बटालियन के निरीक्षक श्री दौलत राम, हिमाचल पुलिस सेवा अधिकारी श्री कपिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार धीमान, निरीक्षक श्री मुकेश बख्शी, मुख्य आरक्षी श्री बाबू राम को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए।

श्रीमती उर्मिला सिंह ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री शेर सिंह थापा को उनके द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक प्रदान किया। उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए उप अग्निशमन अधिकारी श्री देवेन्द्र दत्त शर्मा, केन्द्र अग्निशमन अधिकारी श्री बी.एस. महाल, सेवानिवृत अग्रसर प्रशामक श्री परसराम, प्रशामक श्री जगदीश चन्द, उप अग्निशमन अधिकारी श्री मदन लाल, उप अग्निशमन अधिकारी श्री रमेश चन्द, अग्रसर प्रशामक श्री राजेन्द्र कुमार और प्रशामक श्री कुबज सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्निशमन सेवा पुरस्कार प्रदान किए।राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए कमांडेंट श्री भुपाल सिंह चौहान को गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया। उन्होंने अवैतनिक कम्पनी कमांडर श्री रछपाल नैपटा, अवैतनिक कम्पनी कमांडर श्री राम रत्न शर्मा तथा सेवा निवृत कम्पनी कमांडर श्रीमती लज्जा देवी को गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए।राज्यपाल ने आदर्श केन्द्रीय जेल कण्डा के मुख्य वार्डर श्री दीपक शांडिल को सराहनीय सेवा के लिए सुधारक सेवा पदक प्रदान किया।उन्होंने श्री प्रदीप कुमार, गांव सरैन, डा. चौपाल को इस अवसर पर जीवन रक्षा पुरस्कार-2010 भी प्रदान किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह श्री पी. मित्रा, जो मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभाल रहे हैं, ने इस अवसर पर कार्यावाही का संचालन किया।वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौर, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, नगर निगम शिमला के महापौर श्री संजय चौहान, उप-महापौर श्री टिकेन्द्र पंवर, पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।