बागवानी स्कीमों के बारे में एफएंडवी ग्रोवरस के मध्य जागृति लाने की आवश्यकता पर बल-भल्ला
5 दरिया न्यूज
जम्मू 11-Nov-2013
आवास एवं बागवानी मंत्री रमन भल्ला ने बागवानी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे बागवानी सेक्टर के अधीन फल एवं सब्जियों के उत्पादन के बारे में विभिन्न स्कीमों हेतु जागृति अभियान चलायें।यह बात मंत्री ने बिश्नाह कस्बे एवं मरालियां क्षेत्र में बागवानी नर्सरियों की स्थापना के दौरान अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कही।एमएलए बिष्नाह श्री अष्वनी षर्मा, बागवानी निदेषक (पीएंडएम) शौकत अहमद जरगर, बागवानी निदेशक अनिल कुमार शर्मा, उपनिदेशक जे.पी. शर्मा के अलावा बागवानी विभाग के वरिश्ठ अधिकारी भी मंत्री के साथ थे।श्री भल्ला ने कहा कि सरकार फल एवं सब्जी व्यापारियों को सभी किस्म की आधुनिक तकनीक मुहैया करवाने के प्रयास कर रही है तथा इस सम्बंध में एक ढांचागत प्रस्ताव देशभर में एफएंडवी मंडियों के साथ कोल्ड स्टोरों की स्थापना के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के ग्रुप को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान एवं दिल्ली में ओर अधिक अनुभव प्राप्त के लिए भेजे है तथा सरकार ने 70 प्रतिशत नीजि विभागीय नर्सरियां नेशनल हार्टीकल्चर बोर्ड के अधीन पंजीकृत की है।श्री भल्ला ने हार्टीकल्चर एवं स्कास्ट-ए के मध्य बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि जम्मू संभाग में भी बागवानी उत्पादन की अधिक संभावनाएं है।इसके उपरांत मंत्री एवं विधायक ने बिश्नाह एफएंडवी मंडी तथा 61 दुकानों के निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया जिन पर 2.22 करोड रु. का व्यय किया जा रहा है।