शी जिनपिंग, शिंजो आबे के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता
5 Dariya News
लीमा 21-Nov-2016
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लीमा में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) बैठक से इतर वार्ता की। चीन प्रतिनिधिमंडल के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यह वार्ता जापान के आग्रह के बाद ही हुई। प्रतिनिधिमंडल के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि राष्ट्रपति शी ने चीन, जापान संबंधों पर चीन के सिद्धांतों और रुख को व्यक्त किया।