5 Dariya News

इकाई कितनी छोटी है यह महतवपूर्ण नहीं होता बल्कि इकाई कितनी अच्छी है यह महत्वपूर्ण है : अमित शाह

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Nov-2016

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आज यहाँ सेक्टर 27स्थित रामलीला मैदान में आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आने वाले निगम चुनावों के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं में जोश भरा जिसके साथ भाजपा द्वारा निगम चुनाव का आगाज़ हो गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी सरोज पाण्डेय, सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन,मेयर अरुण सूद , राष्ट्र्रीय कार्यपरिषद सदस्य कमला शर्मा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल, कालका विधायक लतिका शर्मा पंचकुला विद्यायक ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, महामंत्री प्रेम कौशिक एवं चन्द्रशेखर आदि भी उपस्थित थे | इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा की भाजपा व अन्य पार्टिओं में बुनियादी अंतर है | भाजपा एक विचारधारा को लेकर लक्ष्य के साथ काम करने वाली पार्टी है | इसके लिए संगठन बहुत महत्वपूर्ण है | जहाँ दूसरी पार्टियाँ प्रचार, प्रसार व् दुसरे हथकंडों के साथ चुनाव लडती है वहीँ भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव जीतती है | भाजपा एक ऐसी लोकतान्त्रिक पार्टी है जहाँ एक बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब चाय बेचने वाले परिवार का बच्चा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है | 

चंडीगढ़ भाजपा की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा की इकाई कितनी छोटी है यह महतवपूर्ण नहीं होता बल्कि इकाई कितनी अच्छी है यह महत्वपूर्ण है | संगठन की सरचना यदि ठीक हो तो चुनाव में कोई परास्त नहीं कर सकता | देश में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है | उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है | वर्तमान सरकार के ढाई साल के पारदर्शी कार्यकाल में  विरोधी भी प्रधानमंत्री अथवा सरकार के किसी मंत्री पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा पाए हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में अन्तरिक्ष, आकाश, समुद्र, जमीन, पाताल सभी जगह घोटाले हुए | कांग्रेस ने लगभग 12 लाख करोड़ रूपए घोटालों में खाए थे  |  7 नवम्बर तक काले धन पर हाय तौबा मचाने वाले लोग अब प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद भी हाय हाय करने लगे हैं, जिसका सीधा मतलब है कि ये कालेधन के कारोबारी अब कंगाल हो गए हैं तथा नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर इन पर पड़ा है | प्रधानमंत्री के इस कठोर फैसले से ड्रग माफिया, ब्लैकमेलर, आतंकवादी एवं माओवादी संगठनों पर नकेल लगी है और सब कंगाल हो गए हैं | उनके घरो में पड़े हुए लाखों करोड़ों रुपये के नोट रद्दी हो गए हैं जिस से आतंकवादी एवं असमाजिक गतिविधियों पर नकेल लगेगी | नोटबंदी के खिलाफ हाय तौबा मचाने वाले कांग्रेसी, केजरीवाल, ममता, समता व आदि अन्य सभी विरोधी दल केवल अपने नोटबंदी के भय से इस प्रकार व्यवहार कर रहे हैं जैसे बाढ़ के समय चूहा,बिल्ली,खरगोश, सांप,नेवला आदि आपसी दुश्मनी भुला कर अपने बचाव के लिए भयभीत होकर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं तथा बाढ़ का ठीकरा प्रधानमंत्री के सर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं | देश की अर्थव्यस्था को कैंसर हो गया था जिसका ऑपरेशन मोदी ने किया है | ऑपरेशन के बाद कुछ दिन तो दवा पट्टी करने का दर्द सहन करना पड़ता है लेकिन बाद में पूरा जीवन स्वस्थपूर्वक बीतता है | अमित शाह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से नोटबंदी के समर्थन में हाथ उठवा कर सहमति ली | 

देश की सरहद की सुरक्षा का पूरा ख्याल हमारी सरकार ने किया है | पहले गोलीबारी पाकिस्तान की तरफ से होती थी तथा समाप्ति भी उन्ही द्वारा की जाती थी | आज स्थिति उलट है पाकिस्तान की फ़ौज द्वारा की गई गोलीबारी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए किसी प्रकार की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है | उनको तुरंत उन्ही की भाषा में हमारे सैनिकों द्वारा जवाब दिया जाता है सेना को इस बारे में पूरे अख्तियार है | अटल जी की सरकार के समय देश की जीडीपी 8 प्रतिशत थी जो कांग्रेस के समय 4 प्रतिशत रह गई थी जबकि अब ढाई साल के कार्यकाल में फिर से 7.6 प्रतिशत पर पहुँच गई है जिस से साफ़ है कि जब जब कांग्रेस आती है विकास रुकता है, भाजपा आती है विकास होता है | हम बड़ा परिवर्तन लेकर आये हैं |

विदेशों में भारत की साख बड़ी है | विदेशों में प्रधानमंत्री का स्वागत नरेन्द्र मोदी का स्वागत नहीं , भाजपा का स्वागत नहीं बल्कि देश की 125करोड़ जनता का स्वागत है | पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है | हमारी सरकार हर 15 दिन में एक नई योजना लेकर आ रही है | देश व जनता के विकास के लिए अब तक कुल 92 योजनाओ को लागू किया जा चूका है | उन्होंने सभी देशवासिओं से आग्रह किया कि नरेंद्र मोदी को आगामी 15 साल तक पंचायत से पार्लियामेंट की सत्ता देने की आवश्यकता है | देश की कायाकल्प हो जाएगी | इसी कड़ी में उन्होंने चंडीगढ़ में आने वाले निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने और नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों तथा भाजपा की नीतियों को घर घर ले जाने का आह्वान किया तथा आने वाले चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया | 

इस से पूर्व अपने स्वागत भाषण में चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ शहर का नाम चंडीमंदिर के नाम से पड़ा है और इसके साथ ही यहाँ पर निकट ही माता मनसा देवी का मंदिर है जिसकी वजह से चंडीगढ़ को देवभूमि के रूप में माना जा सकता है लेकिन दुर्भाग्वश यहाँ के पूर्व जन प्रतिनिधि ने चंडीगढ़ को कलंकित किया है | उनके समय में रेल घोटाला, बूथ घोटाला व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था जिसके ठीक विपरीत जब से देश को भाजपा का नेर्तित्व मिला है चंडीगढ़ में विकास की लहर चल रही है | विशेष तौर से नगर निगम में जहाँ पर पिछले 14 वर्षों से कांग्रेस का कब्ज़ा था वहां अब मात्र 10 माह में भाजपा के मेयर ने जन कल्याण हेतु कई कार्यों को अंजाम दिया | पाइप द्वारा घर घर तक गैस पहुँचाने का काम, यू टी एम्प्लाइज हाउसिंग स्कीम को सिरे लगाना, सी एन जी की मंजूरी, पानी के लिए 14 वर्षों से लटका प्रोजेक्ट शुरू करवाना जिस से शहर को 29 ऍम जी डी पानी मिलेगा, पॉलिथीन वास्ते से तेल बनाना, लीज तो लीज ट्रान्सफर  आदि बहुत सारे कार्य करवाए गए हैं | उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, शहर में भाजपा की सांसद हैं और निगम में भाजपा के पार्षद होंगे तो केंद्र से सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी तथा शहर में विकास के कार्य होंगे |

इस अवसर पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी अमित शाह का स्वागत करते हुए अपने द्वारा करवाए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया जिनमे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाना , मेडिकल सीटों को बढवाना, सरकारी नौकरियों में भर्ती की आयु सीमा बढवाना, ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर की मंजूरी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डॉक्टर आपके द्वार आदि प्रमुख हैं |इस अवसर पर चंडीगढ़ की प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि बूथ सम्मेलन की गंभीरता इस बात से लगाईं जा सकती है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं बूथ स्तर के सम्मेलन में सम्मिलित होने आये हैं | इसके साथ साथ निगम चुनाव के महत्व को भी समझना चाहिए| उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने विचारों को गढ़ते हैं और उनका क्रियान्वन करते हैं | इस प्रकार की शख्सियत हमारे बीच में है जिस से चुनावों की गंभीरता का महत्व हमें समझ लेना चाहिए तथा उसी अनुरूप कार्य करने चाहिए| राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका व् उनके उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया तथा चुनाव जीतने के मन्त्र समझाए | उन्होंने कहा की बूथ जीता तो चुनाव जीता के अनुरूप हमें कार्य करना है और 18 दिसम्बर तक किसी प्रकार की इधर उधर की बातों पर ध्यान न देकर केवल अपना बूथ कैसे जीता जा सकता है इस बात की चिंता करनी है | उन्होंने निगम चुनाव के लिए ग्रीन चंडीगढ़ क्लीन चंडीगढ़ का नारा दिया |